ऑनलाइन मेडिकल स्टोर PharmEasy ने डायग्नोस्टिक सर्विसेज देने वाली थायरोकेयर टेक्नोलॉजीज लिमिटेड में 66.1 प्रतिशत हिस्सेदारी 4,546 करोड़ रुपये में खरीदने की घोषणा की है। PharmEasy की मूल कंपनी API Holdings Ltd ने बताया कि इस डील के लिए थायरोकेयर के फाउंडर डा वेलुमणि के साथ एग्रीमेंट साइन किया गया है।
यह डील रेगुलेटरी और अन्य अप्रूवल मिलने का विषय है। API होल्डिंग्स की सब्सिडियरी डोकोन टेक्नोलॉजीज यह डील करेगी और 26 प्रतिशत अतिरिक्त हिस्सेदारी के लिए एक ओपन ऑफर लाया जाएगा।
डा वेलुमणि भी API में 5 प्रतिशत से कम की हिस्सेदारी कंपनी के मौजूदा और नए इनवेस्टर्स की ओर से इक्विटी इनवेस्टमेंट के तहत खरीदेंगे।
एक सूत्र ने मनीकंट्रोल को बताया कि थायरोकेयर में उत्तराधिकार की योजना नहीं होना डा वेलुमणि की ओर से कंपनी को बेचने का प्रमुख कारण हो सकता है।
इससे पहले PharmEasy ने मेडलाइफ को खरीदा था और इसके बाद वह देश की सबसे बड़ी मेडिसिन डिलीवरी कंपनी बन गई थी।
थायरोकेयर के पास देश भर में डायग्नोस्टिक सेंटर्स का नेटवर्क है। कंपनी के शेयर प्राइस में इस महीने लगभग 300 रुपये की तेजी आई है।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
