राकेश झुनझुनवाला की निवेश वाली एयरलाइन कंपनी Akasa के साथ Airbus की चल रही है बातचीत

राकेश झुनझुनवाला की एयरलाइन कंपनी एयरक्राफ्ट खरीदने के लिए Airbus से बातचीत कर रही है

अपडेटेड Oct 10, 2021 पर 8:47 PM
Story continues below Advertisement

राकेश झुनझुनवाला के निवेश वाली एयरलाइन कंपनी Akasa के साथ Airbus की बातचीत चल रही है। यह बातचीत एयरक्राफ्ट खरीदने से जुड़ी हुई है। मिंट के मुताबिक, यूरोप की एक प्लेन कंपनी के एक सीनियर अधिकारी ने इस मामले की जानकारी दी।

पिछले दो महीने से ऐसी कई रिपोर्ट आ रही हैं जिसके मुताबिक Akasa अपने बेड़े के लिए B737 Max प्लेन खरीदने के लिए अमेरिकी प्लेन कंपनी Airbus से बातचीत कर रहा है। Airbus का A320 सीरीज सीरीज बोइंग के B737 सीरीज के प्लेन को टक्कर देंगे।

यह पूछे जाने पर कि क्या Airbus की योजना बोइंग के ऑफर पर काउंटर ऑफर देने की है? इस पर Airbus के चीफ कमर्शियल ऑफिसर क्रिस्टियन शेरर (Christian Scherer) ने कहा, "हम काउंटर ऑफर नहीं करते हैं। लेकिन हां, हम Akasa से बातचीत कर रहे हैं।"

Akasa में दिग्गज इनवेस्टर राकेश झुनझुनवाला का पैसा लगा है। इस एयरलाइन कंपनी के बोर्ड में इंडिगो के पूर्व प्रेसिडेंट आदित्य घोष शामिल हैं। इसका मकसद 2022 की गर्मियों तक देश में कामकाज शुरू करना है। कंपनी की योजना अगले चार साल में 70 प्लेन के साथ उड़ान भरने की है।

हालांकि Airbus के CCO से जब यह पूछा गया कि क्या वह ये बता सकते हैं कि Akasa के साथ बातचीत किस लेवल पर है। इस पर उन्होंने कहा, "यह पूरी तरह प्राइवेट हैं। मैं सिर्फ इतना कह सकता हूं कि आप जब भारत में कोई एयरलाइन कंपनी शुरू करते हैं तो आप क्या बेंचमार्क चाहते हैं। क्या ये लाजिमी नहीं है। है ना! यह इंडिगो या कुछ हद तक Go First और Spicejet है। लेकिन निश्चित तौर पर इसमें IndiGo आगे है।" उन्होंने कहा कि  IndiGo भारत की सबसे कामयाब एयरलाइन कंपनी है। भारत के 50% मार्केट शेयर पर इसका कब्जा है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।


हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।