44वीं एजीएम में बोलते हुए रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरपर्सन मुकेश अंबानी ने 24 जून यान आज इस बात का एलान किया कि कंपनी अपने environment-friendly initiatives के तहत 4 गीगा फैक्ट्रर लगाएगी।
44वीं एजीएम में बोलते हुए रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरपर्सन मुकेश अंबानी ने 24 जून यान आज इस बात का एलान किया कि कंपनी अपने environment-friendly initiatives के तहत 4 गीगा फैक्ट्रर लगाएगी।
उन्होंने बताया कि 2021 में कंपनी की NEW ENERGY BIZ लॉन्च करने की योजना है जिसमें RIL की लीडरशिप होगी। इसी योजना के तहत Dhirubhai Ambani Green Energy GigaComplex की स्थापना की जाएगी। Green Energy GigaComplex में 4 फैक्ट्ररी लगाई जाएगी।
ये गिगा फैक्ट्ररियां न्यू एनर्जी इको सिस्टम (new energy ecosystem) से संबंधित सभी तरीके के अहम कलपुर्जों का उत्पादन और उनका इंटिग्रेशन करेंगी।
इस वर्चुअल एजीएम में शेयरधारकों को संबोधित करते हुए उन्होंने आगे कहा कि कंपनी अपने ग्रीन इनिशिएटिव ( green initiatives) के तहत 60,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।
इसके अलावा कंपनी ग्रीन इनिशिएटिव के वैल्यू चैन के विकास से संबंधित पार्टनरशिप और फ्यूचर टेक्नोलॉजी पर 15000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त निवेश करेगी।
अपने संबोधन में उन्होंने आगे कहा कि इन गीगा फैक्टरियों की स्थापना में सहायता के लिए जरुरी कलपुर्जों और सहायक सामग्रियों के उत्पादन में कंपनी का जामनगर कॉम्प्लेक्स बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराएगा।
डिस्क्लेमरः मनीकंट्रोल वेबसाइट नेटवर्क18 ग्रुप का हिस्सा है। नेटवर्क18 का कंट्रोल इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट के पास है जिसकी रिलायंस इंडस्ट्रीज एकमात्र बेनेफिशियरी है।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।