RIL AGM: मुकेश अंबानी ने सऊदी अरामको के चेयरमैन को रिलायंस के बोर्ड में शामिल किया

मुकेश अंबानी ने कहा कि यासिर अल-रुमायन रिलायंस के बोर्ड में शामिल हो गए हैं और इसी के साथ रिलायंस का अंतरराष्ट्रीयकरण शुरू हो गया है

अपडेटेड Jun 25, 2021 पर 11:00 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google

रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) ने ऐलान किया कि कंपनी के बोर्ड में सऊदी अरामको के चेयरमैन यासिर अल-रुमायन  (Yasir Al-Rumayyan) को शामिल कर लिया है। यासिर इंडिपेंडेट डायरेक्टर के तौर पर कंपनी के बोर्ड में शामिल किए गए हैं।

रिलायंस इंडस्ट्रीज की आज 44वीं सालाना आम बैठक है। यह बैठक वर्चुअल हो रही है। इसी में RIL के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने इसका ऐलान किया।

मुकेश अंबानी ने कहा, "यासिर अल-रुमायन रिलायंस के बोर्ड में शामिल हो गए हैं और इसी के साथ रिलायंस का अंतरराष्ट्रीयकरण शुरू हो गया है।"

2019 के सालाना आम बैठक में रिलायंस ने ऐलान किया था कि वह ऑयल-टू-केमिकल (O2C) बिजनेस में 20 फीसदी हिस्सेदारी सऊदी अरामको को बेचगी। इस डील में गुजरात के जामनगर की दो ऑयल रिफाइनरी और पेट्रोकेमिकल एसेट्स शामिल हैं।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें.

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।