RIL की सोलर कंपनी Sterling and Wilson में 40% हिस्सेदारी खरीदेगी, प्रीफरेंशियल अलॉटमेंट और ओपन ऑफर में होगी डील

रिलायंस न्यू एनर्जी सोलर लिमिटेड शापूरजी की सोलर कंपनी की 40% हिस्सेदारी 2845 करोड़ रुपए में लेगी

अपडेटेड Oct 11, 2021 पर 9:46 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google

RIL की सब्सिडियरी रिलायंस न्यू एनर्जी सोलर लिमिटेड (RNESL) ने 10 अक्टूबर को ऐलान किया कि उसने स्टर्लिंग एंड विल्सन सोलर लिमिटेड (SWSL) में 40% हिस्सेदारी खरीदेगी। कंपनी ने यह हिस्सेदारी 2845 करोड़ रुपए में की है। शापूरजी पालोनजी ग्रुप ने अपने बैलेंस शीट से कर्ज कम करने के लिए अपनी सोलर कंपनी स्टर्लिंग एंड विल्सन सोलर लिमिटेड (SWSL) में हिस्सेदारी बेची है। पिछले एक महीने में कंपनी ने अपनी दूसरी कंपनी में स्टेक बेचा है।

रिलायंस न्यू एनर्जी सोलर लिमिटेड (RNESL) और स्टर्लिंग एंड विल्सन सोलर लिमिटेड (SWSL) के बीच यह डील दो चरणों में पूरी होगी। शापूरजी की कंपनी पहले रिलायंस न्यू एनर्जी सोलर को 2.93 करोड़ इक्विटी शेयरों का प्रीफरेंशियल अलॉटमेंट करेगी। यह कंपनी की 15.46% हिस्सेदारी के बराबर है। प्रीफरेंशियल शेयरों का यह अलॉटमेंट 375 रुपए प्रति शेयर के हिसाब से होगा जिसकी कुल लागत 1100 करोड़ रुपए होगी।

प्रीफरेंशियल अलॉटमेंट के बाद RNESL 1.84 करोड़ इक्विटी शेयर यानी 9.7% हिस्सेदारी लेगी। यह हिस्सेदारी भी कंपनी 375 रुपए प्रति शेयर के हिसाब से लेगी। इसके बाद कंपनी 4.91 करोड़ शेयरों के लिए पब्लिक ऑफर लाएंगी। यह 25.9% हिस्सेदारी के बराबर है। इन सबको मिलाकर रिलायंस न्यू एनर्जी सोलर लिमिटेड (RNESL) शापूरजी की कंपनी स्टर्लिंग एंड विल्सन सोलर लिमिटेड (SWSL) में कुल 40% हिस्सेदारी ले लेगी।

कंपनी इस डील के जरिए क्लीन एनर्जी की अपनी महत्वाकांक्षी योजना को पूरा करना चाहती है। स्टर्लिंग इस डील की मंजूरी के लिए 2 नवंबर 2021 को शेयरहोल्डर्स की मंजूरी लेगी। शुक्रवार को स्टर्लिंग एंड विल्सन सोलर लिमिटेड (SWSL) के शेयर 434 रुपए पर बंद हुए थे।

एयर इंडिया की 4 सब्सिडियरीज को भी बेचने की तैयारी कर रही सरकार

स्टर्लिंग एंड विल्सन सोलर लिमिटेड (SWSL) बड़ी सोलर एनर्जी, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन सॉल्यूशंस प्रोवाइडर कंपनी है। RIL ने एक बयान जारी करके बताया कि रिलायंस न्यू एनर्जी सोलर लिमिटेड (RNESL) इसमें हिस्सेदारी लेगी। हिस्सेदारी लेने की यह प्रक्रिया प्रीफरेंशियल अलॉटमेंट और उसके बाद ओपन ऑफर के जरिए पूरा किया जाएगा।

कंपनी पहले ही स्टर्लिंग एंड विल्सन सोलर लिमिटेड (SWSL)  में 15.46% हिस्सेदारी करीब 1100 करोड़ रुपए में ले चुकी है। इसके अलावा स्टर्लिंग एंड विल्सन सोलर लिमिटेड (SWSL) के प्रमोटर्स शापूरजी पालोनजी  और खुर्शीद दारुवाला ने अपनी हिस्सेदारी 1.84 करोड़ रुपए में रिलायंस न्यू एनर्जी सोलर  (RNESL) को बेचेंगे।

खुर्शीद दारुवाला बोर्ड के चेयरमैन बने रहेंगे और स्टर्लिंग एंड विल्सन सोलर लिमिटेड (SWSL) की ग्रोथ को बढ़ाएंगे। स्टर्लिंग एंड विल्सन सोलर लिमिटेड (SWSL) का ग्लोबल पोर्टफोलियो 11.4 GWp है। इसमें दुनिया की सबसे बड़ी आबूधाबी की सिंगल लोकेशन पावर प्लांट शामिल है। इसी साल सितंबर में कंपनी ने ऐलान किया था कि उसे जॉर्डन में 66 मेगावाट सोलर पावर प्लांट लगाने की मंजूरी मिल गी है।


सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।