ZEE एंटरटेनमेंट के बोर्ड ने इनवेस्को के ओपन लेटर पर अपनी प्रतिक्रिया दी है और सोनी के साथ डील पर स्पष्टीकरण दिया है। ZEE ने कहा, "इनवेस्को को सोनी के साथ प्रस्तावित डील पर "अर्धसत्य" प्रकाशित करने से बाज आना चाहिए।"
ZEE एंटरटेनमेंट के बोर्ड ने इनवेस्को के ओपन लेटर पर अपनी प्रतिक्रिया दी है और सोनी के साथ डील पर स्पष्टीकरण दिया है। ZEE ने कहा, "इनवेस्को को सोनी के साथ प्रस्तावित डील पर "अर्धसत्य" प्रकाशित करने से बाज आना चाहिए।"
ZEE के बोर्ड ने कहा, "सोनी डील में जी के प्रमोटरों को मिलने वाली नॉन-कॉम्पीट फीस एक सेकेंडरी डील है और इसे पब्लिक शेयरहोल्डिंग में नहीं डॉल्यूट किया जा सकता है। इतना ही नहीं, सोनी के साथ डील में प्रमोटर को मिलने वाली शेयरहोल्डिंग, इनवेस्को की तरफ से प्रस्तावित रिलायंस डील से कम है।"
PNB का फेस्टिव ऑफर: गोल्ड लोन पर ब्याज दरें 1.45% घटाई, होम लोन और कार लोन पर भी दी छूट
ZEE ने कहा, "जी के प्रमोटरों के पास मर्जर के बाद बनने वाली नई कंपनी में हिस्सेदारी बढ़ाने का विकल्प खुला रहेगा। प्रमोटर को किसी तरह का अतिरिक्त अधिकार नहीं मुहैया कराया गया है।"
ZEE ने कहा कि ऐसा लगता है कि सेबी के एडवाइजरी लेटर में की टिप्पणी को इनवेस्को ने नजरअंदाज कर दिया हैं। ZEE ने कहा, "सेबी एडवाइजरी लेटर में भी यह कहा गया है कि कंपनी ने खामियों को दूर करने के लिए कदम उठाए हैं। इनवेस्को ने सितंबर 2020 में पुनीत गोयनका को दोबारा नियुक्त करने के पक्ष में वोट भी दिया था।"
ZEE ने आरोप लगाया कि इनवेस्को ने उन्हें आखिरी समय तक यह नहीं बताया कि वह बिना किसी अधिकार के कंपनी के नाम पर सौदेबाजी कर रही हैं। बता दें कि इससे पहले दिन में इनवेस्को ने जी के शेयरहोल्डरों को ओपन लेटर लिखा था।
डिश टीवी ने YES बैंक की मांग पर EGM बुलाने से किया इनकार
इनवेस्को ने सोनी के साथ डील पर सवाल उठाते हुए कहा था कि ZEE ऐसी डील क्यों करना चाहता है जिससे आम शेयरधारकों के लॉन्ग टर्म इंटरेस्ट की अनदेखी हो रही है। बता दें कि Zee में इनवेस्को ग्रुप की 17.88% हिस्सेदारी है और वह ZEE की सबसे बड़ी शेयरहोल्डर है।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।