Get App

अक्टूबर में अशोक लेलैंड की बिक्री 16.7% बढ़ी

इस साल अक्टूबर में अशोक लेलैंड ने कुल 9804 गाड़ियां बेची हैं। पिछले साल अक्टूबर में 8402 गाड़ियां बेची थी।

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 02, 2015 पर 11:16 AM
अक्टूबर में अशोक लेलैंड की बिक्री 16.7% बढ़ी

अक्टूबर महीने में अशोक लेलैंड की बिक्री में अच्छी बढ़त देखने को मिली है। साल दर साल आधार पर अक्टूबर महीने में अशोक लेलैंड की बिक्री 16.7 फीसदी बढ़ी है। अक्टूबर महीने में अशोक लेलैंड ने कुल 9,804 गाड़ियां बेची हैं। पिछले साल अक्टूबर महीने में अशोक लेलैंड ने कुल 8,402 गाड़ियां बेची थी।

सालाना आधार पर अक्टूबर महीने में अशोक लेलैंड की मीडियम एंड हैवी कमर्शियल व्हीकल की बिक्री 5,865 यूनिट से बढ़कर 7,177 यूनिट रही है। सालाना आधार पर अक्टूबर महीने में अशोक लेलैंड की लाइट कमर्शियल व्हीकल की बिक्री 2,537 यूनिट से बढ़कर 2,627 यूनिट रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें