Get App

अगस्त में अशोक लेलैंड की बिक्री 39% बढ़ी

इस साल अगस्त में अशोक लेलैंड ने कुल 11,544 गाड़ियां बेची हैं। पिछले साल अगस्त में कुल 8,333 गाड़ियां बेची थी।

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 01, 2015 पर 1:19 PM
अगस्त में अशोक लेलैंड की बिक्री 39% बढ़ी

अगस्त महीने में अशोक लेलैंड की बिक्री में जोरदार बढ़ोतरी देखने को मिली है। साल दर साल आधार पर अगस्त महीने में अशोक लेलैंड की बिक्री 39 फीसदी बढ़ी है। इस साल अगस्त महीने में अशोक लेलैंड ने कुल 11,544 गाड़ियां बेची हैं। पिछले साल अगस्त महीने में अशोक लेलैंड ने कुल 8,333 गाड़ियां बेची थी।

सालाना आधार पर अगस्त महीने में अशोक लेलैंड की लाइट कमर्शियल व्हीकल की बिक्री 2,501 यूनिट से बढ़कर 2,641 यूनिट रही है। सालाना आधार पर अगस्त महीने में अशोक लेलैंड की मीडियम एंड हैवी कमर्शियल व्हीकल की बिक्री 5,832 यूनिट से बढ़कर 8,903 यूनिट रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें