Get App

अदानी एंटरप्राइजेज का मुनाफा 43.4% बढ़ा

वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में अदानी एंटरप्राइजेज का मुनाफा 43.4 फीसदी बढ़कर 380 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 11, 2015 पर 2:43 PM
अदानी एंटरप्राइजेज का मुनाफा 43.4% बढ़ा

वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में अदानी एंटरप्राइजेज का मुनाफा 43.4 फीसदी बढ़कर 380 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में अदानी एंटरप्राइजेज का मुनाफा 265 करोड़ रुपये रहा था।

हालांकि वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में अदानी एंटरप्राइजेज की आय 9.3 फीसदी घटकर 11,275 करोड़ रुपये रही है। वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में अदानी एंटरप्राइजेज की आय 12,429 करोड़ रुपये रही थी।

साल दर साल आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में अदानी एंटरप्राइजेज का एबिटडा 790 करोड़ रुपये से बढ़कर 933 करोड़ रुपये हो गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें