Get App

Video: 14 हजार रुपये सिर्फ खाने में खर्च, IIM अहमदाबाद छात्र ने शेयर किया महीनेभर के बजट का पूरा हिसाब

IIM अहमदाबाद की चमकदार दुनिया के पीछे छात्रों की रोजमर्रा की जिंदगी भी कई खर्चों से जुड़ी होती है। छात्र विवेक कुंडू ने सोशल मीडिया पर अपना मासिक बजट साझा कर बताया कि कैंपस में पढ़ाई के साथ खाने, यात्रा और अन्य जरूरतों पर कितना खर्च आता है। उनकी पोस्ट ने लोगों का ध्यान खींचा

Edited By: Anchal Jhaअपडेटेड Jul 14, 2026 पर 3:02 PM
Video: 14 हजार रुपये सिर्फ खाने में खर्च, IIM अहमदाबाद छात्र ने शेयर किया महीनेभर के बजट का पूरा हिसाब
इन छोटे खर्चों को जोड़ने के बाद उनका मासिक बजट करीब 24 हजार रुपये तक पहुंच जाता है।

IIM अहमदाबाद को देश के सबसे प्रतिष्ठित बिजनेस स्कूलों में गिना जाता है, जहां दाखिले से लेकर प्लेसमेंट तक हर चीज चर्चा में रहती है। आमतौर पर लोग यहां की भारी फीस और शानदार करियर अवसरों पर ज्यादा ध्यान देते हैं, लेकिन कैंपस की रोजमर्रा की जिंदगी और खर्चों की तस्वीर कम ही सामने आती है।  इसी पहलू को IIM अहमदाबाद के छात्र विवेक कुंडू ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दिखाया। उन्होंने अपने महीने भर के खर्चों का पूरा ब्रेकडाउन साझा करते हुए बताया कि एक छात्र की जिंदगी सिर्फ पढ़ाई और असाइनमेंट तक सीमित नहीं होती।

खाने-पीने, यात्रा, ग्रूमिंग और अन्य छोटी-बड़ी जरूरतों पर होने वाला खर्च भी कैंपस लाइफ का अहम हिस्सा है। उनकी पोस्ट ने लोगों को यह सोचने पर मजबूर कर दिया कि देश के टॉप संस्थान में पढ़ाई का असली खर्च कितना होता है।

₹25 हजार से कम में मैनेज होती है छात्र की जिंदगी

विवेक ने बताया कि वह कोशिश करते हैं कि उनका मासिक खर्च 25 हजार रुपये के अंदर रहे। हालांकि कुछ महीनों में यह सीमा पार हो जाती है, लेकिन इस बार उन्होंने करीब 24 हजार रुपये में अपना पूरा बजट संभाला।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें