Get App

अदानी पोर्ट्सः मुनाफा 13.7%, आय 44% बढ़ी

वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में अदानी पोर्ट्स का मुनाफा 13.7 फीसदी बढ़कर 512 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 28, 2015 पर 1:47 PM
अदानी पोर्ट्सः मुनाफा 13.7%, आय 44% बढ़ी

वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में अदानी पोर्ट्स का मुनाफा 13.7 फीसदी बढ़कर 512 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की तीसरी तिमाही में अदानी पोर्ट्स का मुनाफा 450.5 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में अदानी पोर्ट्स की आय 44 फीसदी बढ़कर 1546 करोड़ रुपये हो गई है। वित्त वर्ष 2014 की तीसरी तिमाही में अदानी पोर्ट्स की आय 1072.2 करोड़ रुपये रही थी।

वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में अदानी पोर्ट्स का एबिटडा मार्जिन 62.1 फीसदी हो गया है जबकि इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में अदानी पोर्ट्स का एबिटडा मार्जिन 62.4 फीसदी रहा था।

वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में अदानी पोर्ट्स का एबिटडा मार्जिन 43.5 फीसदी बढ़कर 960 करोड़ रुपये हो गया है जबकि पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में अदानी पोर्ट्स का एबिटडा 669 करोड़ रुपये रहा था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें