Get App

अब ट्विटर के जरिए कर सकेंगे पैसे ट्रांसफर

अब आईसीआईसीआई बैंक के अकाउंट होल्डर अपने ट्विटर एकाउंट के जरिए भी पैसे ट्रांसफर कर पाएंगे।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 20, 2015 पर 8:58 AM
अब ट्विटर के जरिए कर सकेंगे पैसे ट्रांसफर

अब आईसीआईसीआई बैंक के अकाउंट होल्डर अपने ट्विटर एकाउंट के जरिए भी पैसे ट्रांसफर कर पाएंगे। साथ ही वो अपना बैंक एकाउंट बैलेंस चेक करने या प्रीपेड मोबाइल को रिचार्ज करने का काम भी कर सकेंगे। आईसीआईसीआई बैंक ने ट्विटर के साथ मिलकर ये नई सुविधा लॉन्च की है।

इस सुविधा का फायदा लेने के लिए यूजर को आईसीआईसीआई बैंक के ट्विटर हैंडल को फॉलो करना होगा और नई सुविधा के लिए रजिस्टर करना होगा। फंड ट्रांसफर के लिए यूजर को पे टाइप करने के बाद बेनेफिशियरी का ट्विटर हैंडल और फिर ट्रांसफर की जाने वाली रकम टाइप करना होगा। इसके बाद उसे एसएमएस के जरिए एक पासकोड मिलेगा, जिसे वो बेनेफिशियरी को देगा। नेफिशियरी को ट्रांजेक्शन पूरा करने के लिए इस पासकोड को एक स्पेशल लिंक पर डालना होगा, जिसके बाद उसके एकाउंट में पैसे आ जाएंगे।

आईसीआईसीआई बैंक इस फंड ट्रांसफर के लिए एनईएफटी और आरटीजीएस का इस्तेमाल कर रहा है। आईसीआईसीआई बैंक यूजर से कोई एक्स्ट्रा चार्ज नहीं लेगा, हालांकि उसे एनईएफटी और आरटीजीएस ट्रांजेक्शन की फीस जरूर देनी होगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें