Get App

अमेजॉन ने मिलाया फ्यूचर ग्रुप के साथ हाथ

दुनिया की सबसे बड़ी ऑनलाइन रिटेलर अमेजॉन ने भारत के बड़े बाजार पर पकड़ मजबूत करने के लिए फ्यूचर ग्रुप के साथ हाथ मिलाया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 13, 2014 पर 1:42 PM
अमेजॉन ने मिलाया फ्यूचर ग्रुप के साथ हाथ

दुनिया की सबसे बड़ी ऑनलाइन रिटेलर अमेजॉन ने भारत के बड़े बाजार पर पकड़ मजबूत करने के लिए फ्यूचर ग्रुप के साथ हाथ मिलाया है। अब अमेजॉन की वेबसाइट पर आपको फ्यूचर ग्रुप के प्रोडक्ट भी मिलेंगे जिसकी शुरुआत 40 अपैरेल्स ब्रांड से होगी।

इस डील के बाद फ्यूचर ग्रुप के ली कूपर, जॉन मिलर, इंडिगो नेशन जैसे कपड़ों के तमाम ब्रांड दूसरी रिटेल साइट्स से हटाए जाएंगे। बाद में फ्यूचर ग्रुप के होम, इलेक्ट्रॉनिक्स और फूड के इनहाउस ब्रांड भी अमेजॉन की वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे।

अमेजॉन ही फ्यूचर ग्रुप के मर्चेंडाइज के लिए कस्टमर सर्विस और ऑर्डर फुलफिलमेंट का काम संभालेगी। दोनों कंपनियां साथ मिलकर कई सारे कैटेगरीज में नए प्रोडक्ट भी लॉन्च करेंगी। कंपनियों ने साथ मिलकर अगले 3 साल में 6000 करोड़ की बिक्री का लक्ष्य रखा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें