Get App

अमेरिकी बाजारों में तेजी लौटी, डाओ 1.31% चढ़ा

अमेरिकी बाजार में 2 दिन की गिरावट थमी है और बाजार 1.3 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए हैं।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 30, 2015 पर 8:08 AM
अमेरिकी बाजारों में तेजी लौटी, डाओ 1.31% चढ़ा

लगातार 2 दिन की गिरावट के बाद अमेरिकी बाजार में तेजी दिखी है। क्रूड में तेजी और जॉब मार्केट के मजबूत आंकड़ों से डाओ 225 अंक उछला है। एसएंडपी और नैस्डेक भी करीब 1 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए।

अमेरिकी बाजार में 2 दिन की गिरावट थमी है और बाजार 1.3 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए हैं। डाओ जोंस दिन के निचले स्तर से 280 अंक ऊपर बंद हुआ। एफओएमसी बैठक के बाद जैनेट येलेन के बयान का असर दिखा और फार्ड मोटर के अच्छे नतीजों से भी बाजार को सहारा मिला।

अमेरिकी बाजार में बेरोजगारी दावे के आंकड़े 15 साल के निचले स्तर पर पहुंच गए हैं। बेरोजगारी दावा 43,000 घटकर 2,65000 पर पहुंत गया है। वहीं डालर में मजबूती और 10 साल की ट्रेजरी यील्ड 1.75 फीसदी पर आ गई है। आज अमेरिकी बाजार में कंज्यूमर सेंटिमेंट आंकड़ों पर नजर रहेगी।

अमेरिकी बाजार में डाओ जोंस 225.48 अंक यानी 1.31 फीसदी की तेजी के साथ 17,416 पर बंद हुआ। वहीं नेस्डेक कम्पोजिट इंडेक्स 40.98 अंक यानी करीब 1 फीसदी चढ़कर 4,181 पर बंद हुआ। एसएंडपी 500 में 19.09 अंक यानी 0.95 फीसदी के उछाल के साथ 2,021 पर बंद देखने को मिला।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें