Get App

अशोक लेलैंड का मुनाफा 2.4 गुना बढ़ा

वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में अशोक लेलैंड का मुनाफा 2.4 गुना बढ़कर 286.8 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 04, 2015 पर 6:57 PM
अशोक लेलैंड का मुनाफा 2.4 गुना बढ़ा

वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में अशोक लेलैंड का मुनाफा 2.4 गुना बढ़कर 286.8 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में अशोक लेलैंड का मुनाफा 120.7 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में अशोक लेलैंड की आय 53.5 बढ़कर 4,939.7 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में अशोक लेलैंड की आय 3,217.7 करोड़ रुपये रही थी।

साल दर साल आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में अशोक लेलैंड का एबिटडा 229 करोड़ रुपये से बढ़कर 591 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में अशोक लेलैंड का एबिटडा मार्जिन 7.1 फीसदी से बढ़कर 12 फीसदी रहा है।

वित्त वर्ष 2016 की जुलाई-सितंबर तिमाही में अशोक लेलैंड को 5 करोड़ रुपये का अतिरिक्त घाटा हुआ है। वित्त वर्ष 2015 की जुलाई-सितंबर तिमाही में अशोक लेलैंड को 109 करोड़ रुपये का अतिरिक्त मुनाफा हुआ था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें