Get App

आइडियाः मुनाफा 9.5% बढ़ेगा, आय 4.7% बढ़ेगी!

आवाज़ अनुमान के मुताबिक चौथी तिमाही में आइडिया सेल्यूलर के मुनाफे और आय में अच्छी बढ़त देखने को मिलेगी।

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 28, 2015 पर 7:14 AM
आइडियाः मुनाफा 9.5% बढ़ेगा, आय 4.7% बढ़ेगी!

बाजार को आइडिया सेल्यूलर के नतीजों का इंतजार है। आज आइडिया सेल्यूलर के चौथी तिमाही के नतीजे का ऐलान होगा। सीएनबीसी-आवाज़ के अनुमान के मुताबिक चौथी तिमाही में आइडिया सेल्यूलर के मुनाफे और आय में अच्छी बढ़त देखने को मिलेगी।

आवाज़ अनुमान के मुताबिक वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में आइडिया सेल्यूलर का मुनाफा 9.5 फीसदी बढ़कर 840 करोड़ रुपये रह सकता है। वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में आइडिया सेल्यूलर का मुनाफा 767.1 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में आइडिया सेल्यूलर की आय 4.7 फीसदी बढ़कर 8396 करोड़ रुपये रह सकती है। वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में आइडिया सेल्यूलर की आय 8017.5 करोड़ रुपये रही थी।

तिमाही आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में आइडिया सेल्यूलर का एबिटडा 2752.7 करोड़ रुपये से बढ़कर 2895 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है। तिमाही आधार पर चौथी तिमाही में आइडिया सेल्यूलर का एबिटडा मार्जिन 34.33 फीसदी से बढ़कर 34.5 फीसदी रह सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें