Get App

आइडिया सेल्यूलर का मुनाफा 51.6% बढ़ेगा!

आवाज़ अनुमान के मुताबिक तीसरी तिमाही में आइडिया का मुनाफा 51.6 फीसदी बढ़कर 1146 करोड़ रुपये रह सकता है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 27, 2015 पर 9:00 AM
आइडिया सेल्यूलर का मुनाफा 51.6% बढ़ेगा!

आज बाजार की नजर आइडिया सेल्यूलर के तीसरी तिमाही नतीजों पर रहने वाली है। आवाज़ अनुमान के मुताबिक आइडिया सेल्यूलर के मुनाफे और आय में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

सीएनबीसी आवाज़ के अनुमान के मुताबिक वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में आइडिया सेल्यूलर का मुनाफा 51.6 फीसदी बढ़कर 1146 करोड़ रुपये रह सकता है। वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में आइडिया सेल्यूलर का मुनाफा 755.9 करोड़ रुपये रहा था।

वहीं वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में आइडिया सेल्यूलर की आय 4.9 फीसदी बढ़कर 7938 करोड़ रुपये रह सकती है। वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में आइडिया सेल्यूलर की आय 7569.9 करोड़ रुपये रही थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें