Get App

आईएनजी वैश्य बैंक का मुनाफा 13% घटा

वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में आईएनजी वैश्य बैंक का मुनाफा 13 फीसदी घटकर 145.7 करोड़ रुपये रहा।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 21, 2015 पर 6:39 PM
आईएनजी वैश्य बैंक का मुनाफा 13% घटा

वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में आईएनजी वैश्य बैंक का मुनाफा 13 फीसदी घटकर 145.7 करोड़ रुपये रहा। वित्त वर्ष 2014 की तीसरी तिमाही में आईएनजी वैश्य बैंक का मुनाफा 167.3 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में आईएनजी वैश्य बैंक की ब्याज आय 18.2 फीसदी बढ़कर 491.6 करोड़ रुपये रही है। वित्त वर्ष 2014 की तीसरी तिमाही में आईएनजी वैश्य बैंक की ब्याज आय 416.1 करोड़ रुपये रही था।

वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में आईएनजी वैश्य बैंक का ग्रॉस एनपीए 1.86 फीसदी रहा। जबकि वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में आईएनजी वैश्य बैंक का ग्रॉस एनपीए 1.59 फीसदी रहा था।

वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में आईएनजी वैश्य बैंक का नेट एनपीए 0.66 फीसदी रहा। जबकि वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में आईएनजी वैश्य बैंक का नेट एनपीए 0.42 फीसदी रहा था।

वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में आईएनजी वैश्य बैंक की प्रोविजनिंग 61.5 करोड़ रुपये रही है जबकि वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में आईएनजी वैश्य बैंक की प्रोविजनिंग 49.6 करोड़ रुपये रही थी। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में प्रोविजनिंग 23 करोड़ रुपये रही थी।

वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में आईएनजी वैश्य बैंक का कैपिटल एडुकेसी रेश्यो 14.02 फीसदी हो गया है जबकि इससे पिछली तिमाही में आईएनजी वैश्य बैंक का कैपिटल एडुकेसी रेश्यो 14.39 फीसदी रहा था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें