वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में आईएफसीआई का मुनाफा 7.4 फीसदी बढ़कर 101.5 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में आईएफसीआई का मुनाफा 94.5 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में आईएफसीआई का मुनाफा 7.4 फीसदी बढ़कर 101.5 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में आईएफसीआई का मुनाफा 94.5 करोड़ रुपये रहा था।
वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में आईएफसीआई की ब्याज आय 17.3 फीसदी बढ़कर 276.4 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में आईएफसीआई की आय 235.6 करोड़ रुपये रही थी।
साल दर साल आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में आईएफसीआई की प्रोविजनिंग 78.2 करोड़ रुपये से बढ़कर 130 करोड़ रुपये रही है। सालाना आधार पर पहली तिमाही में आईएफसीआई की अन्य आय 10.4 करोड़ रुपये से बढ़कर 27.7 करोड़ रुपये रही है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।