Get App

आईटीसी के मुनाफे में 10.5% की बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में आईटीसी का मुनाफा 10.5 फीसदी बढ़कर 2635 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 21, 2015 पर 12:50 PM
आईटीसी के मुनाफे में 10.5% की बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में आईटीसी का मुनाफा 10.5 फीसदी बढ़कर 2635 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की तीसरी तिमाही में आईटीसी का मुनाफा 2385.3 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में आईटीसी की आय 2.5 फीसदी बढ़कर 8942 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2014 की तीसरी तिमाही में आईटीसी की आय 8727 करोड़ रुपये रही थी।

साल दर साल आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में आईटीसी की अन्य आय 391 करोड़ रुपये से बढ़कर 582 करोड़ रुपये रही। सालाना आधार पर तीसरी तिमाही में आईटीसी का एबिटडा 3285 करोड़ रुपये से घटकर 3464 करोड़ रुपये रहा। सालाना आधार पर तीसरी तिमाही में आईटीसी का एबिटडा मार्जिन बिना बदलाव के 38.7 फीसदी पर ही बरकरार रहा है।

सालाना आधार पर तीसरी तिमाही में आईटीसी के सिगरेट कारोबार की आय 4116 करोड़ रुपये से बढ़कर 4142 करोड़ रुपये रही। सिगेरट कारोबार का एबिट 2653 करोड़ रुपये से बढ़कर 2886 करोड़ रुपये रहा। सिगरेट कारोबार का एबिट मार्जिन 64.4 फीसदी से बढ़कर 69.7 फीसदी रहा।

सालाना आधार पर तीसरी तिमाही में आईटीसी के होटल कारोबार की आय 315.4 करोड़ रुपये से बढ़कर 330 करोड़ रुपये रही। होटल कारोबार का एबिट 62.2 करोड़ रुपये से घटकर 28.7 करोड़ रुपये रहा। होटल कारोबार का एबिट मार्जिन 20 फीसदी से घटकर 8.7 फीसदी रहा।

सालाना आधार पर तीसरी तिमाही में आईटीसी के एग्री कारोबार की आय 1786 करोड़ रुपये से घटकर 1598 करोड़ रुपये रही। एग्री कारोबार का एबिट 205.4 करोड़ रुपये से बढ़कर 239 करोड़ रुपये रहा। एग्री कारोबार का एबिट मार्जिन 11.5 फीसदी से बढ़कर 14.9 फीसदी रहा।

सालाना आधार पर तीसरी तिमाही में आईटीसी के पेपर और पैकेजिंग कारोबार की आय 1257 करोड़ रुपये से घटकर 1199 करोड़ रुपये रही। पेपर और पैकेजिंग कारोबार का एबिट 231.7 करोड़ रुपये से बढ़कर 214 करोड़ रुपये रहा। पेपर और पैकेजिंग कारोबार का एबिट मार्जिन 18.4 फीसदी से घटकर 17.8 फीसदी रहा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें