Get App

आईटी में बड़ी डील, कैपजेमनी ने आईगेट को खरीदा

भारतीय आईटी सेक्टर में एक बड़ी डील हुई है। फ्रेंच कंपनी कैपजेमनी ने आईगेट को खरीद लिया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 28, 2015 पर 8:03 AM
आईटी में बड़ी डील, कैपजेमनी ने आईगेट को खरीदा

भारतीय आईटी सेक्टर में एक बड़ी डील हुई है। फ्रेंच कंपनी कैपजेमनी ने आईगेट को खरीद लिया है। ये 400 करोड़ डॉलर की कैश डील है। इससे कैपजेमनी को विदेश में खासकर अमेरिकी फाइनेंशियल सेक्टर में अपनी पकड़ मजबूत करने में मदद मिलेगी।

डील के बाद आईगेट के फाउंडर अशोक त्रिवेदी और सुनील वाधवानी की कंपनी में हिस्सेदारी खत्म हो जाएगी। साथ ही प्राइवेट इक्विटी फर्म एपैक्स पार्टनर भी आईगेट से बाहर जाएगा। कैपजेमनी ने आईगेट के लिए 48 डॉलर प्रति शेयर का ऑफर दिया है जो कि आईगेट के शुक्रवार के क्लोजिंग प्राइस से 4.75 फीसदी प्रीमियम पर है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें