Get App

आईडीबीआई बैंकः सरकार नहीं घटाएगी हिस्सेदारी

इस फैसले के बाद आज आईडीबीआई बैंक के शेयर की तगड़ी पिटाई हुई।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 14, 2016 पर 4:07 PM
आईडीबीआई बैंकः सरकार नहीं घटाएगी हिस्सेदारी

सरकार ने आईडीबीआई बैंक में अपने हिस्सेदारी ना घटाने का फैसला लिया है। इस फैसले के बाद आज बैंक के शेयर की तगड़ी पिटाई हुई। सरकार ने बैंक में 52 फीसदी से ऊपर हिस्सा बनाए रखने का फैसला किया है।

आईडीबीआई बैंक नेशनलाइजेशन कानून के तहत नहीं आती है, इसलिए सरकार को इसमें 51 फीसदी से ज्यादा हिस्सेदारी रखना जरूरी नहीं है। इसी के चलते इस बात की अटकलें चल रहीं थी कि सरकार बैंक में अपनी कंट्रोलिंग हिस्सेदारी घटा सकती है। बैंक को फिलहाल अपने रिटेल ऑपरेशन में दिक्कत झेलनी पड़ रही है और बैंक एनपीए से भी जूझ रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें