आईसीआईसीआई बैंक के चेयरमैन के वी कामथ सरकार के काम से बहुत खुश हैं। वडोदरा में बैंक की एजीएम में कामथ ने कहा कि सरकार सही दिशा में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार देश में बिजनेस करने की प्रक्रिया को आसान करने में लगी है और आने वाले दिनों में इसका फायदा दिखेगा। उन्होंने ये भी कहा कि सरकार ने स्थायी फिस्कल पॉलिसी अपनाई है और जो लक्ष्य रखे हैं, उस पर सख्ती से अमल कर रही है।
