आज बाजार की नजर कई दिग्गज कंपनियों के नतीजे पर रहने वाली है। आज डॉ रेड्डीज, टेक महिंद्रा, सेसा स्टरलाइट और ग्रासिम के नतीजे आने वाले हैं।

आज बाजार की नजर कई दिग्गज कंपनियों के नतीजे पर रहने वाली है। आज डॉ रेड्डीज, टेक महिंद्रा, सेसा स्टरलाइट और ग्रासिम के नतीजे आने वाले हैं।
आवाज़ अनुमान के मुताबिक वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में टेक महिंद्रा का मुनाफा 15.5 फीसदी बढ़कर 729 करोड़ रुपये रह सकता है। वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में टेक महिंद्रा का मुनाफा 630.7 करोड़ रुपये रहा था।
वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में टेक महिंद्रा की आय 5.2 फीसदी बढ़कर 5388 करोड़ रुपये रह सकती है। वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में टेक महिंद्रा की आय 5121.5 करोड़ रुपये रही थी।
वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में टेक महिंद्रा की डॉलर आय 3.8 फीसदी बढ़कर 88.8 करोड़ डॉलर रह सकती है। वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में टेक महिंद्रा की डॉलर आय 85.52 करोड़ डॉलर रही थी।
वहीं आवाज़ अनुमान के मुताबिक वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में डॉ रेड्डीज का मुनाफा 22 फीसदी घटकर 538 करोड़ रुपये रह सकता है। वित्त वर्ष 2014 की दूसरी तिमाही में डॉ रेड्डीज का मुनाफा 690 करोड़ रुपये रहा था।
वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में डॉ रेड्डीज की आय 12 फीसदी बढ़कर 3760 करोड़ रुपये रह सकती है। वित्त वर्ष 2014 की दूसरी तिमाही में डॉ रेड्डीज की आय 3357.5 करोड़ रुपये रही थी।
आवाज़ अनुमान के मुताबिक वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में सेसा स्टरलाइट का मुनाफा 37 फीसदी घटकर 1510 करोड़ रुपये रह सकता है। वित्त वर्ष 2014 की दूसरी तिमाही में सेसा स्टरलाइट का मुनाफा 2394 करोड़ रुपये रहा था।
वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में सेसा स्टरलाइट की आय 23 फीसदी घटकर 19500 करोड़ रुपये रह सकती है। वित्त वर्ष 2014 की दूसरी तिमाही में सेसा स्टरलाइट की आय 25352 करोड़ रुपये रही थी।
आवाज़ अनुमान के मुताबिक वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में ग्रासिम का स्टैंडअलोन मुनाफा 40 फीसदी घटकर 250 करोड़ रुपये रह सकता है। वित्त वर्ष 2014 की दूसरी तिमाही में ग्रासिम का स्टैंडअलोन मुनाफा 413.5 करोड़ रुपये रहा था।
वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में ग्रासिम की स्टैंडअलोन आय 7 फीसदी बढ़कर 1520 करोड़ रुपये रह सकती है। वित्त वर्ष 2014 की दूसरी तिमाही में ग्रासिम की स्टैंडअलोन आय 1421.44 करोड़ रुपये रही थी।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।