Get App

आरआईएल ने किया एमओएल से करार

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने एमओएल के साथ लिक्विफाइड ईथेन ट्रांसपोर्ट करने के लिए समझौता किया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 26, 2014 पर 10:01 AM
आरआईएल ने किया एमओएल से करार

ईथेन इंपोर्ट को लेकर रिलायंस इंडस्ट्रीज ने एक बड़ी डील की है। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने दुनिया की नामी शिपिंग कंपनी एमओएल यानि मित्सुई ओएसके लाइन के साथ लिक्विफाइड ईथेन ट्रांसपोर्ट करने के लिए समझौता किया है।

इस करार के तहत एमओएल रिलायंस इंडस्ट्रीज के लिए 6 बड़े ईथेन कैरियर के निर्माण की निगरानी करेगा। ये जहाज दक्षिण अमेरिका से ईथेन इंपोर्ट करने के लिए इस्तेमाल होंगे। एमओएल जहाज की डिलीवरी के बाद इनको ऑपरेट और मैनेज भी करेगा। ये डील रिलायंस इंडस्ट्रीज के लिए ईथेन इंपोर्ट में मील का पत्थर है।

डिस्क्लेमरः मनीकंट्रोल डॉट कॉम नेटवर्क 18 समूह का हिस्सा है। मनीकंट्रोल डॉट कॉम और अन्य डिजिटल, प्रिंट और टीवी चैनल नेटवर्क 18 के अंतर्गत आते हैं। नेटवर्क 18 का स्वामित्व और प्रबंधन रिलायंस इंडस्ट्रीज के हाथ में है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें