Get App

आवाज़ अनुमानः आज अहम नतीजों का दिन

आज बाजार की नजर एसीसी, पीएनबी, हीरो मोटोकॉर्प, ल्यूपिन और टीवीएस मोटर के नतीजों पर रहने वाली है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 03, 2015 पर 8:17 AM
आवाज़ अनुमानः आज अहम नतीजों का दिन

आज बाजार की नजर एसीसी, पीएनबी, हीरो मोटोकॉर्प, ल्यूपिन और टीवीएस मोटर के नतीजों पर रहने वाली है।

सीएनबीसी आवाज़ के अनुमान के मुताबिक वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में पीएनबी का मुनाफा 23.2 फीसदी बढ़कर 930 करोड़ रुपये हो सकता है। वित्त वर्ष 2014 की तीसरी तिमाही में पीएनबी का मुनाफा 755 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में पीएनबी की ब्याज आय 4.1 फीसदी बढ़कर 4396 करोड़ रुपये रह सकती है। वित्त वर्ष 2014 की तीसरी तिमाही में पीएनबी की ब्याज आय 4221 करोड़ रुपये रही थी।

हीरो मोटोकॉर्प

सीएनबीसी आवाज़ के अनुमान के मुताबिक वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में हीरो मोटोकॉर्प का मुनाफा 32 फीसदी बढ़कर 695 करोड़ रुपये हो सकता है। वित्त वर्ष 2014 की तीसरी तिमाही में हीरो मोटोकॉर्प का मुनाफा 524.7 करोड़ रुपये रहा था।

हालांकि वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में हीरो मोटोकॉर्प की आय 2 फीसदी घटकर 6768 करोड़ रुपये रह सकती है। वित्त वर्ष 2014 की तीसरी तिमाही में हीरो मोटोकॉर्प की आय 6876.8 करोड़ रुपये रही थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें