Get App

आवाज़ अनुमानः आज आएंगे दिग्गजों के नतीजे

आज एचडीएफसी, आईडीएफसी, डॉ रेड्डीज, एशियन पेंट्स, सेसा स्टरलाइट और अशोक लेलैंड के नतीजे आने वाले हैं।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 29, 2015 पर 8:56 AM
आवाज़ अनुमानः आज आएंगे दिग्गजों के नतीजे

आज बाजार की नजर दिग्गज कंपनियों के नतीजों पर रहने वाली है। आज एचडीएफसी, आईडीएफसी, डॉ रेड्डीज, एशियन पेंट्स, सेसा स्टरलाइट और अशोक लेलैंड जैसी दिग्गज कंपनियों के नतीजे आने वाले हैं।

सीएनबीसी आवाज़ के अनुमान के मुताबिक वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में एचडीएफसी का मुनाफा 13 फीसदी बढ़कर 1448 करोड़ रुपये रह सकता है। वित्त वर्ष 2014 की तीसरी तिमाही में एचडीएफसी का मुनाफा 1278 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में एचडीएफसी की ब्याज आय 12 फीसदी बढ़कर 2041.25 करोड़ रुपये रह सकती है। वित्त वर्ष 2014 की तीसरी तिमाही में एचडीएफसी की ब्याज आय 1829 करोड़ रुपये रही थी।

आईडीएफसी

सीएनबीसी आवाज़ के अनुमान के मुताबिक वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में आईडीएफसी का मुनाफा 16.6 फीसदी घटकर 417.8 करोड़ रुपये रह सकता है। वित्त वर्ष 2014 की तीसरी तिमाही में आईडीएफसी का मुनाफा 501 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में आईडीएफसी की ब्याज आय 1.6 फीसदी बढ़कर 674 करोड़ रुपये रह सकती है। वित्त वर्ष 2014 की तीसरी तिमाही में आईडीएफसी की ब्याज आय 664 करोड़ रुपये रही थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें