Get App

आवाज़ अनुमानः आज आएंगे दिग्गजों के नतीजे

आज एचडीएफसी बैंक, ओएनजीसी और सन फार्मा के तीसरी तिमाही नतीजों का ऐलान होगा।

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 14, 2015 पर 10:47 AM
आवाज़ अनुमानः आज आएंगे दिग्गजों के नतीजे

आज 3 दिग्गज कंपनियों के नतीजे आने वाले हैं। एचडीएफसी बैंक, ओएनजीसी और सन फार्मा के तीसरी तिमाही नतीजों का ऐलान होगा।

सीएनबीसी आवाज़ के अनुमान के मुताबिक वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में एचडीएफसी बैंक का मुनाफा 21 फीसदी बढ़कर 2804 करोड़ रुपये रह सकता है। वित्त वर्ष 2014 की तीसरी तिमाही में एचडीएफसी बैंक का मुनाफा 2325.7 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में एचडीएफसी बैंक की ब्याज आय 22 फीसदी बढ़कर 5739 करोड़ रुपये रह सकती है। वित्त वर्ष 2014 की तीसरी तिमाही में एचडीएफसी बैंक की ब्याज आय 4634 करोड़ रुपये रही थी।

ओएनजीसी

सीएनबीसी आवाज़ के अनुमान के मुताबिक वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में ओएनजीसी का मुनाफा 39.3 फीसदी घटकर 4324 करोड़ रुपये रह सकता है। वित्त वर्ष 2014 की तीसरी तिमाही में ओएनजीसी का मुनाफा 7126 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में ओएनजीसी की बिक्री 11.7 फीसदी घटकर 18325 करोड़ रुपये रह सकती है। वित्त वर्ष 2014 की तीसरी तिमाही में ओएनजीसी की बिक्री 20744.7 करोड़ रुपये रही थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें