आज बाजार की नजर टीसीएस, हीरो मोटो और क्रॉप्म्टन ग्रीव्ज के नतीजे पर रहने वाली है।

आज बाजार की नजर टीसीएस, हीरो मोटो और क्रॉप्म्टन ग्रीव्ज के नतीजे पर रहने वाली है।
सीएनबीसी आवाज़ के अनुमान के मुताबिक वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में हीरो मोटो का मुनाफा 50 फीसदी बढ़कर 722.5 करोड़ रुपये रह सकता है। वित्त वर्ष 2014 की दूसरी तिमाही में हीरो मोटो का मुनाफा 481.4 करोड़ रुपये रहा था।
वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में हीरो मोटो की आय 22 फीसदी बढ़कर 7008 करोड़ रुपये रह सकती है। वित्त वर्ष 2014 की दूसरी तिमाही में हीरो मोटो की आय 5726 करोड़ रुपये रही थी।
वहीं आवाज़ अनुमान के मुताबिक वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में टीसीएस का मुनाफा 5 फीसदी बढ़कर 5312.60 करोड़ रुपये रह सकता है। वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में टीसीएस का मुनाफा 5057.80 करोड़ रुपये रहा था।
वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में टीसीएस की आय 8.7 फीसदी बढ़कर 24046 करोड़ रुपये रह सकती है। वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में टीसीएस की आय 22111 करोड़ रुपये रही थी।
वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में टीसीएस की डॉलर आय 7.3 फीसदी बढ़कर 396.5 करोड़ डॉलर रह सकती है। वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में टीसीएस की डॉलर आय 369.4 करोड़ डॉलर रही थी।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।