Get App

आवाज़ अनुमानः इंफोसिस का मुनाफा, आय बढ़ेगा

आवाज़ अनुमान के मुताबिक तीसरी तिमाही में इंफोसिस का मुनाफा 1.9 फीसदी बढ़कर 3157 करोड़ रुपये रह सकता है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 08, 2015 पर 3:33 PM
आवाज़ अनुमानः इंफोसिस का मुनाफा, आय बढ़ेगा

शुक्रवार को इंफोसिस के तीसरी तिमाही के नतीजे आने वाले हैं। सीएनबीसी आवाज़ के अनुमान के मुताबिक वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में इंफोसिस के मुनाफे और आय में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

आवाज़ अनुमान के मुताबिक वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में इंफोसिस का मुनाफा 1.9 फीसदी बढ़कर 3157 करोड़ रुपये रह सकता है। वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में इंफोसिस का मुनाफा 3096 करोड़ रुपये रहा था।

वहीं वित्त वर्ष 2015 की अक्टूबर-नवंबर तिमाही में इंफोसिस की आय 3.3 फीसदी बढ़कर 13783 करोड़ रुपये रह सकती है। वित्त वर्ष 2015 की जुलाई-सितंबर तिमाही में इंफोसिस की आय 13342 करोड़ रुपये रही थी।

वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में इंफोसिस की डॉलर आय 1 फीसदी बढ़कर 222.2 करोड़ डॉलर रह सकती है। वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में इंफोसिस की डॉलर आय 220.1 करोड़ डॉलर रही थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें