Get App

आवाज़ अनुमानः मारुति का मुनाफा 27% बढ़ेगा!

आवाज़ अनुमान के मुताबिक मारुति सुजुकी के मुनाफे और आय में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 27, 2015 पर 8:54 AM
आवाज़ अनुमानः मारुति का मुनाफा 27% बढ़ेगा!

आज बाजार की नजर मारुति सुजुकी के तीसरी तिमाही नतीजों पर रहने वाली है। आवाज़ अनुमान के मुताबिक मारुति सुजुकी के मुनाफे और आय में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

सीएनबीसी आवाज़ के अनुमान के मुताबिक वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में मारुति सुजुकी का मुनाफा 27 फीसदी बढ़कर 866 करोड़ रुपये रह सकता है। वित्त वर्ष 2014 की तीसरी तिमाही में मारुति सुजुकी का मुनाफा 681.5 करोड़ रुपये रहा था।

वहीं वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में मारुति सुजुकी की आय 15 फीसदी बढ़कर 12491 करोड़ रुपये रह सकती है। वित्त वर्ष 2014 की तीसरी तिमाही में मारुति सुजुकी की आय 10893.8 करोड़ रुपये रही थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें