पीरामल एंटरप्राइजेज ने कनाडा स्थित अपनी कंपनी बीएसटी-कारजेल बेच दी है। पीरामल ने ये कंपनी स्मिथ एंड नेफ्यू को बेची है। बीएसटी-कारजेल मेडिकल टेक्नोलॉजी सेक्टर की कंपनी है। ये बोनमैरो और दूसरे बारीक फ्रैक्चर के इलाज से जुड़ी तकनीकों पर काम करती है। पीरामल ने ये नहीं बताया है कि ये सौदा कितने में हुआ है। कंपनी ने कहा है कि इस सौदे से उसकी वित्तीय सेहत पर असर नहीं पड़ेगा।
