आदित्य बिड़ला नूवो की रीस्ट्रक्चरिंग के बाद आज इसकी लिस्टिंग हुई है। दरअसल कंपनी ने अपने अपैरल कारोबार की रीस्ट्रक्चरिंग की है। इसके तहत पेंटालून में मदुरा फैशन का मर्जर हुआ है। मदुरा फैशन पहले एबी नूवो का हिस्सा था। एबी नूवो के निवेशकों को 100 शेयर के बदले पैंटालून फैशन के 520 शेयर मिलेंगे। मदुरा को छोड़कर एबी नूवो का वैल्युएशन करीब 17 हजार करोड़ रुपये है। पेंटालून में मदुरा फैशन केमर्जर के बाद नई कंपनी बनेगी, जिसका नाम आदित्य बिड़ला फैशन रिटेल होगा।
एलएंडटी की कोरियन ज्वाइंट वेंचर को बिहार में न्यू गंगा ब्रिज बनाने के लिए ऑर्डर मिला है। ये ऑर्डर 3115 करोड़ डॉलर का है। कंपनी के मुताबिक प्रोजेक्ट के तहत उसे पटना के कांची दरगाह के पास गंगा नदी पर 6 लेन का ग्रीनफील्ड केबल ब्रिज बनाना है। कंपनी ने बताया कि सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में दूसरे अहम प्रोजेक्ट्स पर भी काम चल रहा है।
गायत्री प्रोजेक्ट और एनसीसी ने वेस्टर्न यूपी टोलवे में 100 फीसदी हिस्सा क्यूब हाईवे को बेचने का फैसला किया है। ये सौदा अगले 1-2 दिन में पूरा होने की उम्मीद है। वेस्टर्न यूपी टोलवे 2011 से ऑपरेशनल है और कंपनी को 20 साल का टोलिंग पीरियड मिला हुआ है। गायत्री प्रोजेक्ट की योजना रोड प्रोजेक्ट्स में हिस्सेदारी बेचकर कर्ज कम करने की है।