वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में इलाहाबाद बैंक का मुनाफा 72.7 फीसदी घटकर 112.7 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की पहली तिमाही में इलाहाबाद बैंक का मुनाफा 413 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में इलाहाबाद बैंक का मुनाफा 72.7 फीसदी घटकर 112.7 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की पहली तिमाही में इलाहाबाद बैंक का मुनाफा 413 करोड़ रुपये रहा था।
हालांकि वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में इलाहाबाद बैंक की ब्याज आय 22.7 फीसदी बढ़कर 1,609.7 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2014 की पहली तिमाही में इलाहाबाद बैंक की ब्याज आय 1,312 करोड़ रुपये रही थी।
तिमाही दर तिमाही आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में इलाहाबाद बैंक के ग्रॉस एनपीए 5.73 फीसदी से घटकर 5.48 फीसदी रहे। तिमाही आधार पर पहली तिमाही में इलाहाबाद बैंक के नेट एनपीए 4.15 फीसदी से घटकर 3.88 फीसदी रहे।
तिमाही आधार पर पहली तिमाही में इलाहाबाद बैंक ने 639.3 करोड़ रुपये के मुकाबले 852 करोड़ रुपये की प्रोविजनिंग की है, जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 445.5 करोड़ रुपये की प्रोविजनिंग की थी। साल दर साल आधार पर पहली तिमाही में इलाहाबाद बैंक का टैक्स खर्च 163.3 करोड़ रुपये से बढ़कर 255 करोड़ रुपये रहा।
30 जून 2014 तक इलाहाबाद बैंक का प्रोविजन कवरेज रेश्यो 50 फीसदी रहा। सालाना आधार पर पहली तिमाही में इलाहाबाद बैंक की अन्य आय 501.3 करोड़ रुपये से घटकर 469 करोड़ रुपये रही। तिमाही आधार पर पहली तिमाही में इलाहाबाद बैंक का कैपिटल एडेक्वेसी रेश्यो (बेसल-3) 9.96 फीसदी से बढ़कर 9.99 फीसदी रहा।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।