वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में एक्सिस बैंक का मुनाफा 18.5 फीसदी बढ़कर 1900 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की तीसरी तिमाही में एक्सिस बैंक का मुनाफा 1604 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में एक्सिस बैंक का मुनाफा 18.5 फीसदी बढ़कर 1900 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की तीसरी तिमाही में एक्सिस बैंक का मुनाफा 1604 करोड़ रुपये रहा था।
वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में एक्सिस बैंक की ब्याज आय 20.3 फीसदी बढ़कर 3589 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2014 की तीसरी तिमाही में एक्सिस बैंक की ब्याज आय 2984 करोड़ रुपये रही थी।
तिमाही दर तिमाही आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में एक्सिस बैंक का नेट एनपीए बिना बदलाव के 0.44 फीसदी पर ही बरकरार रहा। तिमाही आधार पर तीसरी तिमाही में एक्सिस बैंक का ग्रॉस एनपीए भी बिना बदलाव के 1.34 फीसदी पर बरकरार रहा।
रुपये में एनपीए की बात करें तो तीसरी तिमाही में एक्सिस बैंक का नेट एनपीए 1180 करोड़ रुपये के मुकाबले 1251 करोड़ रुपये रहा। तीसरी तिमाही में एक्सिस बैंक का ग्रॉस एनपीए 3613 करोड़ रुपये के मुकाबले 3901 करोड़ रुपये रहा।
तिमाही आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में एक्सिस बैंक की प्रोविजनिंग 725 करोड़ रुपये के मुकाबले 507 करोड़ रुपये रही, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में ये 202 करोड़ रुपये रही थी।
साल दर साल आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में एक्सिस बैंक की अन्य आय 1644 करोड़ रुपये से बढ़कर 2039 करोड़ रुपये रही। एक्सिस बैंक के बोर्ड ने 15000 करोड़ रुपये के एनसीडी जारी करने को मंजूरी दे दी है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।