Get App

एचपीसीएल को 325.4 करोड़ रु का घाटा

सालाना आधार पर अप्रैल-दिसंबर के दौरान जीआरएम 2.94 डॉलर प्रति बैरल से घटकर 1.04 डॉलर प्रति बैरल रहा।

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 13, 2015 पर 5:51 PM
एचपीसीएल को 325.4 करोड़ रु का घाटा

वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में हिंदुस्तान पेट्रोलियम (एचपीसीएल) को 325.4 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। वित्त वर्ष 2014 की तीसरी तिमाही में एचपीसीएल को 1734 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में एचपीसीएल की बिक्री 7.8 फीसदी घटकर 51045 करोड़ रुपये रही। वित्त वर्ष 2014 की तीसरी तिमाही में एचपीसीएल की बिक्री 55381 करोड़ रुपये रही थी।

एचपीसीएल के मुताबिक साल दर साल आधार पर अप्रैल-दिसंबर के दौरान ग्रॉस रिफाइनिंग मार्जिन 2.94 डॉलर प्रति बैरल से घटकर 1.04 डॉलर प्रति बैरल रहा। अप्रैल-दिसंबर के दौरान 5058 करोड़ रुपये की बजटीय सहायता मिली है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें