एचयूएल के मुंबई दफ्तर के बाहर 450 से ज्यादा कर्मचारी प्रदर्शन पर बैठे हैं। कर्मचारियों के साथ-साथ उनके परिवार वाले भी एचयूएल हेडक्वार्टर के सामने धरना दे रहे हैं। इनकी मांग है कि बर्खास्त किए गए कर्मचारियों को दोबारा नौकरी पर रखा जाए और यूनियन को मान्यता भी दी जाए। हालांकि एचयूएल का कहना है कि कर्मचारियों के यूनियन से सुलह पर बातचीत जारी है और जल्द से जल्द मामले को सुलझाने की पूरी कोशिश करेंगे।
