Get App

एडेलवाइस के मुनाफे में 4.7% की बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में एडेलवाइस फाइनेंशियल सर्विसेज का मुनाफा 4.7 फीसदी बढ़कर 82.9 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 23, 2015 पर 1:32 PM
एडेलवाइस के मुनाफे में 4.7% की बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में एडेलवाइस फाइनेंशियल सर्विसेज का मुनाफा 4.7 फीसदी बढ़कर 82.9 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में एडेलवाइस फाइनेंशियल सर्विसेज का मुनाफा 79.2 फीसदी रहा था।

वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में एडेलवाइस फाइनेंशियल सर्विसेज की आय 6 फीसदी बढ़कर 959.2 करोड़ रुपये हो गई है। वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में एडेलवाइस फाइनेंशियल सर्विसेज की आय 904.6 करोड रुपये रही थी।

तिमाही आधार पर तीसरी तिमाही में एडेलवाइस फाइनेंशियल सर्विसेज का ग्रॉस एनपीएल 1.24 फीसदी से बढ़कर 1.39 फीसदी रहा। तिमाही आधार पर तीसरी तिमाही में एडेलवाइस फाइनेंशियल सर्विसेज का नेट एनपीएल 0.19 फीसदी से बढ़कर 0.21 फीसदी हो रहा। तीसरी तिमाही में एडेलवाइस फाइनेंशियल सर्विसेज का प्रोविजन कवरेज रेश्यो 85 फीसदी रहा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें