एनआईआईटी ने स्किल डेवलपमेंट के लिए एनआईआईटी डॉट टीवी लॉन्च किया है। एनआईआईटी डॉट टीवी एक इंटरनेट टीवी पोर्टल है जो हर डिजिटली कनेक्टेड भारतीय को बिना किसी शुल्क के एनआईआईटी के स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम उपलब्ध करवाएगा। एनआईआईटी डॉट टीवी के जरिए अब कम्प्यूटर, टेबलेट या स्मॉर्ट फोन्स के जरिए कहीं भी और कभी एनआईआईटी के स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम देखे जा सकेंगे।
