Get App

एनटीपीसीः मुनाफा 12.9% घटा, बिक्री 15.8% बढ़ी

एनटीपीसी का मुनाफा 12.9 फीसदी घटकर 2201 करोड़ रुपये हो गया है। बिक्री 15.8 फीसदी बढ़कर 18086 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 31, 2014 पर 2:34 PM
एनटीपीसीः मुनाफा 12.9% घटा, बिक्री 15.8% बढ़ी

वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में एनटीपीसी का मुनाफा 12.9 फीसदी घटकर 2201 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की पहली तिमाही में एनटीपीसी का मुनाफा 2527 करोड़ रुपये रहा था।

हालांकि वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में एनटीपीसी की बिक्री 15.8 फीसदी बढ़कर 18086.5 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2014 की पहली तिमाही में एनटीपीसी की बिक्री 15613 करोड़ रुपये रही थी।

साल दर साल आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में एनटीपीसी का एबिटडा 4314 करोड़ रुपये से घटकर 3268 करोड़ रुपये रहा। सालाना आधार पर पहली तिमाही में एनटीपीसी का एबिटडा मार्जिन 27.6 फीसदी से घटकर 18.1 फीसदी रहा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें