Get App

एनटीपीसीः मुनाफा 3% घटा, आय 6.8 घटी

सालाना आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में एनटीपीसी का एबिटडा 3519 करोड़ रुपये से घटकर 3438 करोड़ रुपये रहा।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 30, 2015 पर 2:35 PM
एनटीपीसीः मुनाफा 3% घटा, आय 6.8 घटी

वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में एनटीपीसी का मुनाफा 3 फीसदी घटकर 2135 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में एनटीपीसी का मुनाफा 2201 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में एनटीपीसी की आय 6.8 फीसदी घटकर 17084 करोड़ रुपये हो गई है। वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में एनटीपीसी की आय 18337 करोड़ रुपये रही थी।

साल दर साल आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में एनटीपीसी का एबिटडा 3519 करोड़ रुपये से घटकर 3438 करोड़ रुपये रहा। सालाना आधार पर पहली तिमाही में एनटीपीसी का एबिटडा मार्जिन 19.2 फीसदी से बढ़कर 20.1 फीसदी रहा।

वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में एनटीपीसी का 428 करोड़ रुपये का टैक्स राइटबैक रहा है, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में 82.4 करोड़ रुपये का टैक्स खर्च रहा था।

एनटीपीसी के मुताबिक सालाना आधार पर पहली तिमाही में कुल पावर जेनरेशन में 7 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। सालाना आधार पर पहली तिमाही में कोल आधारित प्लांट का लोड फैक्टर 84.29 फीसदी से घटकर 77.6 फीसदी रहा। गैस आधारित प्लांट का लोड फैक्टर 39.8 फीसदी से घटकर 28.47 फीसदी रहा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें