Get App

एप्पल ने रचा इतिहास, सबसे ज्यादा मुनाफे वाली कंपनी

कॉरपोरेट जगत के इतिहास में एप्पल अब तक का सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली कंपनी बन गई है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 28, 2015 पर 4:55 PM
एप्पल ने रचा इतिहास, सबसे ज्यादा मुनाफे वाली कंपनी

कॉरपोरेट जगत के इतिहास में एप्पल अब तक का सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली कंपनी बन गई है। पहली तिमाही में एप्पल का मुनाफा 1800 करोड़ डॉलर रहा जो पूरी दुनिया की कॉरपोरेट हिस्ट्री में सबसे ज्यादा है। और, आय 5760 करोड़ डॉलर से बढ़कर 7460 करोड़ डॉलर हो गई है।

बिग-स्क्रीन आई फोन के दम पर एप्पल के तिमाही नतीजे अनुमान से भी शानदार रहे। कंपनी ने पहली तिमाही में 7.45 करोड़ आई फोन बेचे जबकि जानकार अनुमान लगा रहे थे कि बिक्री 7 करोड़ से कम रहेगी। एप्पल के पास 17800 करोड़ डॉलर का कैश रिजर्व है जो आईबीएम को खरीदने के लिए भी काफी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें