वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में महिंद्रा एंड महिंद्रा का मुनाफा 1.8 फीसदी बढ़कर 974 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की दूसरी तिमाही में महिंद्रा एंड महिंद्रा का मुनाफा 957 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में महिंद्रा एंड महिंद्रा का मुनाफा 1.8 फीसदी बढ़कर 974 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की दूसरी तिमाही में महिंद्रा एंड महिंद्रा का मुनाफा 957 करोड़ रुपये रहा था।
वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में महिंद्रा एंड महिंद्रा की आय 4.7 फीसदी बढ़कर 10401 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2014 की दूसरी तिमाही में महिंद्रा एंड महिंद्रा की आय 9931 करोड़ रुपये रही थी।
साल दर साल आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में महिंद्रा एंड महिंद्रा का स्टैंडअलोन एबिटडा 1144 करोड़ रुपये से घटकर 1009 करोड़ रुपये रहा। सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में महिंद्रा एंड महिंद्रा का स्टैंडअलोन ऑपरेटिंग मार्जिन 12.8 फीसदी से घटकर 10.6 फीसदी रहा।
वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में महिंद्रा एंड महिंद्रा की स्टैंडअलोन अन्य आय 485 करोड़ रुपये रही। वित्त वर्ष 2014 की दूसरी तिमाही में महिंद्रा एंड महिंद्रा की स्टैंडअलोन अन्य आय 380 करोड़ रुपये रही थी।
सालाना आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में महिंद्रा एंड महिंद्रा के ऑटोमोटिव सेगमेंट की आय 3.6 फीसदी बढ़कर 5793 करोड़ रुपये रही। सालाना आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में महिंद्रा एंड महिंद्रा के ऑटोमोटिव सेगमेंट का एबिट मार्जिन 9.4 फीसदी से घटकर 7.9 फीसदी रहा।
सालाना आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में महिंद्रा एंड महिंद्रा के ट्रैक्टर सेगमेंट की आय 8 फीसदी बढ़कर 3406.7 करोड़ रुपये रही। सालाना आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में महिंद्रा एंड महिंद्रा के ट्रैक्टर सेगमेंट का एबिट मार्जिन 16.9 फीसदी से घटकर 15.3 फीसदी रहा।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।