दिल्ली एनसीआर में 2000सीसी से ज्यादा की डीजल गाड़ियों पर लगी बैन का जवाब अब महिंद्रा एंड महिंद्रा ने ढ़ूंढ लिया है। एमएंडएम ने 2000सीसी से कम का नया 1.99 लीटर का एमहॉक डीजल इंजन लॉन्च किया है। इस नए इंजन वाले स्कॉर्पियो और एक्सयूवी-500 को किसी कानूनी अड़चन का सामना नहीं करना पड़ेगा। सुप्रीम कोर्ट ने ज्यादा प्रदूषण फैलाने की वजह से दिल्ली में 2000सीसी से ज्यादा की डीजल गाड़ियों पर बैन लगा दी थी।
