Get App

एमएंडएम की बिक्री मामूली बढ़ी, ट्रैक्टर बिक्री 22% घटी

सालाना आधार पर अगस्त महीने में महिंद्रा एंड महिंद्रा की कुल ट्रैक्टर बिक्री 15,006 यूनिट से 22 फीसदी घटकर 11,699 यूनिट रही है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 01, 2015 पर 1:11 PM
एमएंडएम की बिक्री मामूली बढ़ी, ट्रैक्टर बिक्री 22% घटी

अगस्त महीने में महिंद्रा एंड महिंद्रा की बिक्री में मामूली बढ़ोतरी देखने को मिली है। साल दर साल आधार पर अगस्त महीने में महिंद्रा एंड महिंद्रा की बिक्री 1 फीसदी बढ़ी है। इस साल अगस्त महीने में महिंद्रा एंड महिंद्रा ने कुल 35,634 गाड़ियां बेची हैं। पिछले साल अगस्त महीने में महिंद्रा एंड महिंद्रा ने कुल 35,180 गाड़ियां बेची थी।

हालांकि अगस्त महीने में महिंद्रा एंड महिंद्रा के एक्सपोर्ट में जबरदस्त बढ़त दिखी है। सालाना आधार पर अगस्त महीने में महिंद्रा एंड महिंद्रा का एक्सपोर्ट 2,030 यूनिट से बढ़कर 3,512 यूनिट रहा है।

सालाना आधार पर अगस्त महीने में महिंद्रा एंड महिंद्रा की पैसेंजर व्हीकल की बिक्री 15,321 यूनिट से 7 फीसदी घटकर 14,198 यूनिट रही है। सालाना आधार पर अगस्त महीने में महिंद्रा एंड महिंद्रा की कुल ट्रैक्टर बिक्री 15,006 यूनिट से 22 फीसदी घटकर 11,699 यूनिट रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें