Get App

SBI Funds Management IPO: खुल गया ₹9813 करोड़ का इश्यू, ग्रे मार्केट में गिरी सेहत, निवेश से पहले जान लें ये 10 अहम बातें

SBI Funds Management IPO: एसबीआई (SBI) और एमुंडी इंडिया (Amundi India) के ज्वाइंट वेंचर एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट का आईपीओ खुल चुका है। यह इश्यू पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल का है। ग्रे मार्केट में इसकी सेहत कमजोर हुई। इस आईपीओ में बोली लगाने से पहले चेक करें इससे जुड़ी 10 अहम बातें और ब्रोकरेजेज का रुझान क्या है

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Jul 14, 2026 पर 11:02 AM
SBI Funds Management IPO:  खुल गया ₹9813 करोड़ का इश्यू, ग्रे मार्केट में गिरी सेहत, निवेश से पहले जान लें ये 10 अहम बातें
SBI Funds Management IPO: एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए आज खुल चुका है।

SBI Funds Management IPO: देश की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनी एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट का ₹9813 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए आज खुल चुका है। पहले यह आईपीओ ₹11,693 करोड़ का था लेकिन प्री-आईपीओ राउंड में 30 बड़े निवेशकों से ₹1880 करोड़ जुटाने के बाद यह आईपीओ अब ₹9813 करोड़ है। यहां इस आईपीओ से जुड़ी 10 अहम बातें बताई जा रही है, जिसे जान लें और फिर आईपीओ में निवेश से जुड़ा फैसला लें।

1. प्राइस बैंड और लॉट साइज

एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट के ₹9813 करोड़ के आईपीओ में ₹545-₹574 के प्राइस बैंड और 26 शेयरों के लॉट में पैसे लगा सकते हैं। एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट और एसबीआई के एंप्लॉयीज को हर शेयर ₹54 के डिस्काउंट पर मिलेगा। एसबीआई के शेयरहोल्डर्स के लिए कोई छूट नहीं है।

2. अहम डेट्स

एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट का आईपीओ आज 14 जुलाई को खुला है और 16 जुलाई को बंद होगा। आईपीओ के तहत शेयरों का अलॉटमेंट 17 जुलाई को फाइनल होगा। फिर बीएसई और एनएसई पर 21 जुलाई को एंट्री होगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें