Get App

एयर इंडिया का यात्रियों के लिए शानदार ऑफर

दिल्ली से लखनऊ का हवाई टिकट करीब 1500 रुपये में और दिल्ली से इंदौर का 1800 रुपये में मिल रहा है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 12, 2015 पर 1:26 PM
एयर इंडिया का यात्रियों के लिए शानदार ऑफर

दिल्ली से लखनऊ का हवाई टिकट करीब 1500 रुपये में और दिल्ली से इंदौर का 1800 रुपये में मिल रहा है। जी हां, ये शानदार ऑफर लेकर आई है सरकारी एयरलाइन एयर इंडिया। छुट्टियों का सीजन खत्म होने और यात्रियों की संख्या घटते ही एयरलाइन ने घरेलू किराए में 50 फीसदी की कटौती का ऐलान किया है। ये ऑफर 16 जनवरी से लेकर 30 अप्रैल तक की यात्रा के लिए है और इसके लिए आपको 18 जनवरी तक बुकिंग कर लेनी होगी।

ये ऑफर कुछ चुनिंदा रूट्स और फ्लाइट्स के लिए है। दिल्ली से मुंबई जैसे व्यस्त रूट्स पर किराए 3000 रुपये से भी नीचे आ गए हैं। और अगर आप सोच रहे हैं कि इसमें कुछ हिडेन चार्जेस हैं या शर्तें लागू हैं तो ऐसा कुछ भी नहीं है। ये किराए सभी अधिभार सहित हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें