नए साल पर हवाई यात्रियों को लुभाने के लिए एयर इंडिया ने 2 स्कीम लॉन्च कर दी हैं। पहली स्कीम का नाम न्यू ईयर स्पेशल है जिसके तहत यात्री 31 दिसंबर की रात 8 बजे से 1 जनवरी को सुबह 8 बजे तक मेट्रो शहरों के बीच महज 5,016 रुपए में यात्रा कर सकते हैं। दूसरी स्कीम लकी फर्स्ट के तहत 1 जनवरी से 15 जनवरी के दौरान इकोनॉमी या बिजनेस क्लास में यात्रा कर रहे यात्री दिल्ली- मुंबई या मुंबई- दिल्ली के बीच फर्स्ट क्लास में अपग्रेड कर सकते हैं। बोर्डिंग गेट पर इसके लिए लक्की ड्रा निकाला जाएगा।
