हवाई यात्राओं के ऑफर्स के बीच एयर एशिया ने भी यात्रियों को 799 रुपये में यात्रा कराने का शानदार ऑफर दिया है। इंटरनेशनल रूट्स के लिए ये ऑफर 2999 रुपये से 5739 रुपये में उपलब्ध कराया जा रहा है। ऑफर का फायदा उठाने के लिए 28 जून तक टिकट बुक करना होगा। 15 फरवरी 2016 से 31 मई 2016 तक यात्री इस ऑफर के तहत यात्रा कर पाएंगे। एयर एशिया की वेबसाइट से फ्लाइट और होटल की बुकिंग करने पर 60 फीसदी डिस्काउंट भी दिया जा रहा है।
