Get App

एसकेएस माइक्रोफाइनेंस का मुनाफा 10 गुना बढ़ा

पहली तिमाही में एसकेएस माइक्रोफाइनेंस का मुनाफा करीब 10 गुना बढ़कर 49.3 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 24, 2014 पर 6:13 PM
एसकेएस माइक्रोफाइनेंस का मुनाफा 10 गुना बढ़ा

वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में एसकेएस माइक्रोफाइनेंस का मुनाफा करीब 10 गुना बढ़कर 49.3 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की पहली तिमाही में एसकेएस माइक्रोफाइनेंस का मुनाफा 5 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में एसकेएस माइक्रोफाइनेंस की आय 29.3 फीसदी बढ़कर 151.8 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2014 की पहली तिमाही में एसकेएस माइक्रोफाइनेंस की आय 117.4 करोड़ रुपये रही थी।

साल दर साल आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में एसकेएस माइक्रोफाइनेंस की अन्य आय 5.2 करोड़ रुपये से बढ़कर 17 करोड़ रुपये रही। एसकेएस माइक्रोफाइनेंस ने कहा कि 1 अक्टूबर से ब्याज दरें 1 फीसदी घटाकर 23.55 फीसदी कर दी गई हैं।

एसकेएस माइक्रोफाइनेंस के मुताबिक 30 जून 2014 तक कैपिटल एडेक्वेसी रेश्यो 39.6 फीसदी रहा। अप्रैल-जून तिमाही में कुल 1,160 करोड़ रुपये के कर्ज बांटे गए हैं। 30 जून 2014 तक लोन बुक 2,783 करोड़ रुपये रहा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें